Skip to content
  • Thu. Sep 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 संसदीय कार्य मंत्री अग्रवाल के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस

Byjansamvad bureau

Feb 23, 2025 #विवादित बयान

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ी-देसी वाले बयान और भू कानून के मामले पर सरकार को घेरा. साथ ही माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेमचंद अग्रवाल के विवादास्पद बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल ने जिस तरह का आचरण विधानसभा में किया है। उससे राज्य की साख पर बट्टा लगा है। विधानसभा में पर्वतीय मूल के लोगों के लिए जो बयान दिया गया है, उस बयान से पहाड़ का जनमानस आहत हुआ है। उनका बयान किसी भी तरह से बर्दाश्त योग्य नहीं है। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि विवादित बयान देने के बावजूद बीजेपी मौन साधे हुए हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ अभी तक न तो कोई वक्तव्य दिया है और न ही उन्हें कोई नोटिस दिया है। इससे भी ज्यादा अफसोस जनक रहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने एक बार भी कैबिनेट मंत्री को नहीं टोका। कांग्रेस ने मांग उठाई कि बीजेपी अपने मंत्री से जवाब तलब करें और माफी मांगने को कहें.कांग्रेस ने भू कानून को उत्तराखंड की जनता के साथ छलावा बताया है। सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने नारायण दत्त तिवारी सरकार के समय लाए गए भू कानून को नष्ट और भ्रष्ट किया। तिवारी सरकार के समय लागू किए गए भू कानून में बेहतरीन व्यवस्थाएं हुआ करती थीं, लेकिन साल 2018 में त्रिवेंद्र सरकार ने इस भू कानून में बदलाव कर दिया। उसके बाद अब धामी सरकार ने आते-आते एनडी तिवारी सरकार के समय में लाए गए भू कानून की सारी नियमों को बदलाव कर दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि पहाड़ से लेकर मैदान तक की सारी जमीनों को खुर्द बुर्द किए जाने का काम होने लगा। कांग्रेस ने इस भू कानून को आंखों में धूल झोंकने वाला बताया है।

Post navigation

माननीय मुख्यमंत्री के बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति मुक्त उत्तराखण्ड के सकंल्प को चरितार्थ करते डीएम
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन से पुलिस महकमे में शोक

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

Sep 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

September 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home