Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कांग्रेस ने किया एसबीआई के बाहर प्रदर्शन

Byjansamvad bureau

Mar 7, 2024 #राजनीति

देहरादून, 7 मार्च: कांग्रेस ने बीजेपी के दबाव में इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी साझा न करने का आरोप एसबीआई पर लगाया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड के अलग अलग जिलों में भी इलेक्टोरल बॉन्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई ब्रांच का घेराव किया।
प्रदेश की राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने एसबीआई की मेन ब्रांच का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने एसबीआई के में गेट पर धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी ने कहा केंद्र सरकार के दबाव में स्टेट बैंक आफ इंडिया ने इस जानकारी को देने के लिए 30 जून तक का समय मांगा है। उन्होंने कहा यह निश्चित रूप से भाजपा और कॉरपोरेट के बीच अनुचित गठजोड़ को दर्शाता है। उन्होंने कहा जब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 6 मार्च तक एसबीआई यह बताए किस पार्टी ने कितना चंदा किस राजनीतिक दल को दिया है, तो फिर बैंक इस जानकारी को सार्वजनिक करने में इतनी आनाकानी क्यों कर रहा है। कांग्रेस का कहना है कि एसबीआई की ओर से 30 जून तक जानकारी दिए जाने का फैसला गैर लोकतांत्रिक है।

Post navigation

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर दिये निर्देश
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home