दिल्ली/देहरादून, 22 जनवरी: उत्तराखंड कांग्रेस अपने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। शुक्रवार को देर रात तक नई दिल्ली चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बताया कि सीईसी ने शुक्रवार देर रात को घोषणा करने का निर्णय स्थगित कर
शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा को कहा। शुक्रवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में 55 प्रत्याशियों की पहली सूची पर सहमति बन चुकी है लेकिन रात अधिक होने से इसे घोषित करना मुनासिब नहीं समझा। उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 55 प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी कर दी जाएगी।

#uttarakhandElections

https://jansamvadonline.com/poltics/finally-dr-harak-singh-got-entry-in-congress/