Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

नागरिक सुरक्षा संगठन ने आईजी खुराना के सम्मुख किया समन्वय बैठक का आयोजन

Byjansamvad bureau

Feb 12, 2024 #नागरिक सुरक्षा संगठन

देहरादून, 12 फरवरी : निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तराखंड द्वारा आईजी केवल खुराना के मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा कोर को सुचारू रूप से संपादित करने तथा आम जन-मानस में नागरिक सुरक्षा संगठन की पहचान को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रभाग द्वारा एक समन्वय बैठक का आयोजन आज नारी शिल्प बालिका इंटर कॉलेज में किया गया।

बैठक की शुरुवात करते हुए पोस्ट वार्डन श्रीमती बीना उपाध्याय व घटना नियंत्रक अधिकारी नीरज कुमार उनियाल द्वारा सभी उपस्थित जनों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए प्रत्येक पोस्ट के वार्डनों द्वारा पोस्ट स्तर पर किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी दी गई व आगामी कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया ।

उक्त बैठक में वार्डनों द्वारा समाज में नागरिक सुरक्षा संगठन की छवि को बेहतर बनाने तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रचार-प्रसार हेतु नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस मनाने के लिए वार्षिक प्रोग्राम का आयोजन व्यापक स्तर पर किए जाने तथा राष्टीय पर्व में वार्डनों द्वारा प्रतिभाग करने हेतु सुझाव दिए गए। उक्त बैठक में नागरिक सुरक्षा के कार्यो को सुचारू रूप से सफल बनाने एवं समाज मे नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण समय समय पर कराए जाने, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविरों को आयोजित कर उनके सफल आयोजन के लिये वार्डनों द्वारा अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। साथ ही उक्त सभी कार्यक्रमों को निरंतर चलाये जाने तथा आम जनता को नागरिक सुरक्षा से जोड़ते हुए अवैतनिक वार्डनों की रिक्तियों को भरे जाने का सुझाव वार्डनों द्वारा दिया गया।

वार्डेनों की यूनिफॉर्म तथा जैकेट का पुनः निर्धारण किए जाने का सुझाव वार्डनों द्वारा दिया गया। पोस्टों के लिए एक सरकारी कार्यालय हेतु स्थान का निर्धारण किए जाने का प्रस्ताव उक्त बैठक में रखा गया ताकि समय-समय पर पोस्टों की बैठकों का आयोजन व कार्यों का सुचारू रूप से संचालन पोस्ट के कार्यालय से ही किया जा सके। पोस्टों के अनुसार माहवार स्वास्थ्य-शिविर, पॉलिथीन-उन्मूलन, प्लास्टिक-उन्मूलन तथा पौध-रोपण आदि का आयोजन अनिवार्य रूप से करने का सुझाव रखा गया। वार्डनों की रिक्तियों को भरे जाने हेतु जल्द विशेष अभियान चलाकर समाज के प्रतिष्ठित तथा प्रभावशाली व्यक्तियों को नागरिक सुरक्षा संगठन से जोड़ने का काम वार्डनों द्वारा करने तथा आई-कार्ड बनाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। वार्डनों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जो वार्डन सक्रिय नही हैं या नागरिक सुरक्षा में अपनी सेवाएं नही देना चाहते हैं उन्हें नागरिक सुरक्षा संगठन से पृथक कर दिया जाये।

उपनियंत्रक महोदय द्वारा यह निर्देशित किया गया कि जो वार्डन उच्च पदों पर पदस्थ हैं तथा जिन वार्डनों की पदोन्नति की गई है वह जिम्मेदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करें तथा अपने अधीनस्थ वार्डनों का हौसला बढ़ाने का कार्य करें। बैठक का संचालन घटना नियंत्रक अधिकारी नीरज कुमार उनियाल द्वारा किया गया उनके द्वारा परिवार रजिस्टर बनाएं जाने की कार्य को नागरिक सुरक्षा का एक अति महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि इस विषय में बात कोई नहीं करता परंतु यदि कार्यालय के द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से सभी दून वासियों को इस कार्य के लिए प्रेरित किया जाए व वार्डनों के लिए शासन स्तर से पत्र जारी किया जाए तो यह कार्य भी आसानी से किया जा सकेगा व प्रत्येक पोस्ट को व नागरिक सुरक्षा संगठन को इस माध्यम से भी प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। परिवार रजिस्टर के माध्यम से ही हम क्षेत्र की जनता से परिचय बढ़ा सकते हैं व किसी भी आपदा से प्रभावित परिवारों को पहचान हम कर सकेंगे। उनके द्वारा बताया गया कि कई बार चर्चा होने के बावजूद भी शासन स्तर पर इस महत्वपूर्ण विषय पर कोई कार्रवाई नहीं कि जा सकी है।

बैठक में नीरज उनियाल, विनोद कुमार यादव, महेश चंद्र भट्ट, डॉ0 संजीव कुमार,पोस्ट वार्डन श्रीमती बीना उपाध्याय, उप पोस्ट वार्डन कमल रजवाड़, सेक्टर वार्डन मनोज सोनकर, नित्यानंद चमोली, हरीश नारंग, कल्पेश्वरी डोभाल, अब्दुल हमीद, प्रवीन कुमार भारद्वाज सहित कई वार्डन साथी उपस्थित रहे।

Post navigation

मूल-निवास भू-कानून की मांग को लेकर टिहरी की सड़कों पर उतरा जनसैलाब
किसानों के समर्थन में दून में भारतीय किसान यूनियन (WF) का धरना

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home