देहरादून, महानगर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने लोकसभा चुनाव में कांगे्रस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए महानगर कांगे्रस कमेटी के 100 वार्डों के लिए प्रभारी नियुक्ति किये हैं। उन्होने  महानगर कांगे्रस के सभी पदाधिकारियों वार्ड अध्यक्षों एवं ब्लाॅक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे चुनाव के लिए कमर कस लें। 
उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी एवं अनुशासनहीनता कतई बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि एक ओर हमारे राष्ट्रªीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, महासचिव प्रियंका गांधी जी प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह एवं हमारे सम्मानित अध्यक्ष प्रीतम सिंह लगातार जीतोड़ कोशिश करके लगातार पार्टी को मजबूत कर रहे हैं, इन सबसे प्रेरणा लेकर हमें कार्य करना है तथा राहुल गांधी की न्याय योजना को प्रत्येक लाभार्थी, पात्र तक पहॅुचाने का काम करना है और कांगे्रस के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मत डलवाकर सफल बनाना है।
श्री लालचन्द शर्मा ने इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के 100 वार्डो के प्रभारी नियुक्त किये हैं उनमें
                       टिहरी सीट में कांग्रेस की स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
वार्ड नम्बर 1 से 20 तक श्री विपुल नौटियाल, विनीत कुमार त्यागी, राजू बहुगणा, अर्जुन सोनकर,
वार्ड न0 21 से 40 के लिए बीरेन्द्र बिष्ट, संजय काला, अशोक कोहली, केवल पुण्डीर, चरजीत  कौशल,
वार्ड नं0 41 से 60 आनन्द त्यागी, राजीव पुण्ज, सुरेन्द्र सिह पुण्डीर, सावेज खान, रिपुदमन सिंह,
वार्ड 61 से 80 उदयबीर सिंह , प्रकाश नेगी, मकेश चैहान, राहुल पंवार,
वार्ड न0 81 से 100 केशर सिह रावत, अरूण शर्मा, अनूप कपूर, सुरेन्द्र सिंह रावत आदि को बनाय गया है।