Skip to content
  • Sat. Apr 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि

Byjansamvad bureau

Mar 4, 2025 #प्रसंग में

देहरादून 4 मार्च: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024कृ25 में जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के विकासखण्ड़ नौगांव में क्वालगांव झुमराड़ा मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु 329.71 लाख, विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव सयूरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु 469.53 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में एन.एच. 109 के कि.मी. 73 से विकास भवन होते हुए न्यू कलेक्ट्रट अल्मोड़ा एवं मेडिकल कालेज अल्मोड़ा तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण के कार्य हेतु 830.52 लाख, जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा से हटाये गये अवैध अतिक्रमण की भूमि पर थाना बनभूलपुरा का निर्माण किये जाने हेतु 390.16 लाख, जनपद चम्पावत में थाना बनबसा हेतु नवीन भवन के निर्माण हेतु 422.43 लाख, एडवान्स ट्रेनिंग सेन्टर के द्वितीय फेज एवं राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत में रिटेनिंगवाल व आन्तरिक सडक के निर्माण हेतु कुल 593.39 लाख, जनपद चमोली की गोपेश्वर शाखा के अन्तर्गत मायापुर पेयजल योजना में आरबीएफ नलकूप निर्माण एवं तत्संबंधी कार्यों की योजना हेतु 415.37 लाख, जनपद देहरादून के नया गांव हाथीबड़कला पेयजल योजना हेतु 619.66 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के तहत वर्ष 2024-25 में विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र में हरिचांद गुरूचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु 41.514 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ की ग्राम पंचायत देवताल गांव सिबलो का चटकेश्वर महादेव मेला स्थल, प्राचीन कालीन शिव मंदिर के सौन्दर्याकरण हेतु 103.50 लाख, जनपद चम्पावत के हनुमान मंदिर मेला स्थल, लधौली, ऐडी मेला स्थल, कालूखाण एवं फुटलिंग मेला स्थल, कालूखान का सौन्दर्याकरण किये जाने हेतु 83.61 लाख, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट की ग्राम पंचायत भण्डारी गांव में जनमिलन केन्द्र का निर्माण किये जाने हेतु 55.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने राजकीय नर्सिंग संस्थान, कोठगी रूद्रप्रयाग में आवासीय भवनों के अतिरिक्त आन्तरिक/बाह्य विघुत एवं जलापूर्ति का प्राविधान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, भूमिगत वाटर टैंक, सोलर वाटर हीटर, सड़क, चाहरदीवारी एवं परिसर हेतु आवश्यक जल तथा सीवर व्यवस्था इत्यादि के लिए 791.79 लाख, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में लछैर महाकाली मंदिर का जीर्णाेद्वार एवं विकसित किये जाने हेतु 80.39 लाख तथा देवीधुरा जिला चम्पावत मुख्य बाजार से महाविघालय को जाने वाली सड़क मार्ग 500 मीटर के हिस्से में इंटर लॉकिंग टाईल्स लगवाये जाने हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 56.30 लाख धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

Post navigation

तीन दिन दुर्गम क्षेत्र में प्रवास करेंगे डीएम
उत्तराखंड में विश्व की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग होगी शुरूः सुदंरम

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home