Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी ने आयोजित की बैठक

Byjansamvad bureau

Jul 19, 2024 #बैठक

देहरादून ,19 जुलाई 2024: जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने विकासभवन सभागार में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भारत सरकार द्वारा लिंगानुपात में सुधार लाये जाने हेतु भू्रण लिंग की जांच सम्बन्धी मुखबिर इनाम योजना के सम्बन्ध में विचार-विमर्श, 12 नये केन्द्रों के पंजीकरण, 18 केन्द्रों के नवीनीकरण पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि केन्द्रों के नये पंजीकरण के आवेदन के क्रम में पीसीएनडीटी टीम द्वारा निरीक्षण करते हुए एक्ट के अनुसार संचालन की स्थिति देख। उन्होंने टीम को समय-समय पर केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही भ्रूण लिंग जांच सम्बन्धी शिकायत मिलने पर त्वरित छापेमारी की जाए। उन्होंने आशा एवं आंगबाड़ी कार्यकर्तियों के माध्यम से उनके क्षेत्रवार गर्भवती महिलाओं की जानकारी के साथ ही विभिन्न तंत्रों के माध्यम से मॉनिटिरिंग के भी निर्देश दिए। उन्होेेंने क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को डेंगू से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार  तथा घर-घर सर्वे कराकर डेंगू के लार्वा को नष्ट कराने तथा जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक मेे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश चौहान, डॉ ममता  बहुगुणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Post navigation

पलायन रोकने का प्रयास: पहाड़ में खुला पैरामेडिकल कॉलेज का
जुलूस के दौरान 4 गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home