Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

महिला से छेडखानी मामले में चंडी देवी के महंत रोहित गिरी गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

May 14, 2025 #प्रसंग में, #महिला से छेडखानी

हरिद्वार 14 मई: बुधवार को महिला से छेडखानी मामले में मुकदमा दर्ज होन के बाद प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि उन्हे लुधियाना ले जाया गया है।
पूरे मामले में पंजाब पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया। जिसके बाद बुधवार को हरिद्वार पुलिस को विश्वास में लेते हुए महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। महंत की गिरफ्तारी से हरिद्वार के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
 इस मामले में हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम गैर जमानती वारंट लेकर आई थी और महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर ले गई है। फिलहाल किस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर पंजाब की पुलिस ले गई। ये उन्होंने नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर आई थी. जिसमें उनकी ओर से सहयोग किया और महंत रोहित गिरी भी पंजाब पुलिस का सहयोग करते हुए उनके साथ चले गए हैं।
रोहित गिरी हरिद्वार के मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उनकी देखरेख में ही चंडी देवी मंदिर में पूजा अर्चना होती है। हरिद्वार में दो विशाल पर्वतों पर मां भगवती के दो सिद्ध मंदिर स्थित है। इनमें से एक मनसा देवी मंदिर शिवालिक पर्वत पर है, जिसकी देखरेख मां मनसा देवी का ट्रस्ट करता है, जिसके अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी हैं, जो कि निरंजनी अखाड़े से आते हैं।
वहीं, हरिद्वार के पूरब दिशा में नील पर्वत पर मां चंडी देवी का मंदिर स्थित है। मां चंडी देवी यानी असुरों का संहार करने वाली मां चंडी है, जिसके अध्यक्ष रोहित गिरी हैं। देवताओं के प्राणों की रक्षा करने से मां चंडी देवी जानी जाती हैं. वहीं, महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Post navigation

कांग्रेस कार्यालय कब्जे को लेकर बवाल जारी, अंदर मिले यूपी के 25 संदिग्ध,पुलिस कर रही जांच
भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home