Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

CBI ने पकड़ा उत्तराखंड GST का घूसखोर अधीक्षक

Byjansamvad bureau

Feb 27, 2024 #क्राइम

देहरादून, 27 फ़रवरी: राज्य सीबीआई ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जीएसटी के टैक्स सुपरिटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी सस्पेंड जीएसटी नम्बर से जुड़े मामले के निस्तारण के एवज में 10 हजार रिश्वत ले रहा था। सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके दफ्तर और घर पर छापेमारी की जा रही है।

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर ने सीबीआई के एसपी से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम से फर्म का संचालन करती हैं। फर्म प्लास्टिक के सामान के कारोबार से संबंधित है। बताया गया कि कुछ कारणों के चलते फर्म का जीएसटी नंबर निलंबित कर दिया गया था। जिसके कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को लेकर वह 21 फरवरी को अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक योगेश अग्रवाल से मिले थे। शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि अधीक्षक ने समस्या के समाधान के लिए 15 हजार रुपये की मांग की और कुछ कुछ दस्तावेज भी मांगे। धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो वह जीएसटी नंबर हमेशा के लिए बंद कर देगा, जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा।

शिकायत पर एसपी सीबीआई देहरादून सेक्टर एसके राठी ने एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई ने निर्देश दिए। जांच के बाद सोमवार को सीबीआई की एक टीम रूद्रपुर पहुंची और आरोपित को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अधीक्षक से संबंधित स्थलों, संपत्ति आदि की भी जांच की जा रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। सीबीआइ टीम आरोपी के दफ्तर और घर पर छापेमारी की कार्रवाई में जुटी है।

Post navigation

13 साल बाद कोटी कालोनी में फ़िर दिखेगी क्रिकेट चमक
फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में पडा मिला किशोरी का शवपरिजनों ने किया जमकर हंगामा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home