Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिरी, महिला की मौत

Byjansamvad bureau

Apr 3, 2025 #दुर्घटना

3 अप्रैल 2025, देहरादून, देर रात विकासनगर क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गयी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार देर रात्रि को विकासनगर से एक कार में सवार पांच लोग ढकरानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। कार भीमावाला पुल के पास अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में जा गिरी। कार नहर में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर डाकपत्थर पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया।
डाकपत्थर पोस्ट से एसडीआरएफ टीम के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार दुर्घटना के दौरान कार से किसी तरह चार लोग सकुशल बाहर निकल गए। दुर्भाग्य से कार में सवार एक महिला बुरी तरह से अंदर ही फंस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शव को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें से चार लोग दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर आ गए थे। कार में ही रह गई एक महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की पहचान इशरत 30 वर्ष पत्नी जीशान निवासी ढकरानी के रूप में हुई है। शव को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। शव को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सपुर्द किया गया है।

Post navigation

शौहर ने दिया तीन तलाक, डिप्रेशन में आई पत्नी ने लगाई गंगनहर में छंलाग, तलाश जारी
खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home