Skip to content
  • Fri. May 16th, 2025 2:49:10 PM
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,दो सगे भाईयों सहित चार की मौत

Byjansamvad bureau

Apr 14, 2024 #हादसा

बागेश्वर, 14 अप्रैल: जनपद में रविवार सुबह बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को नदी से बाहर निकाला।  पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिजह  जानकारी के अनुसार बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। उसके पश्चात टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची।  जहां मृतकों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। जहां से शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतकों के नाम कमल प्रसाद पुत्र लक्ष्मण राम (उम्र 26 वर्ष), निवासी- वडयूडा, रीमा, बागेश्वर,नीरज कुमार पुत्र हरीश राम (उम्र 25 वर्ष), निवासी- जुनयाल दोफाड, बागेश्वर,दीपक आर्या पुत्र हरीश राम (उम्र 22 वर्ष), निवासी- जुनयाल दोफाड, बागेश्वर व कैलाश राम पुत्र देव राम (उम्र 24 वर्ष) निवासी- जुनयाल दोफाड़, बागेश्वर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीरज और दीपक सगे भाई थे। इस मामले में फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। जहां शवों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही हादसे की जांच में जुट गई है।

Post navigation

सिक्योरिटी गार्ड से बना साईबर ठग गिरोह का सरगना, गिरफ्तार
सतपुली शराब प्रकरण पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियादः बलूनी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home