Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

देर रात खाई में अटकी कार,पत्नी सुरक्षित पति का पता नही

Byjansamvad bureau

Jul 27, 2024 #आपदा

चमोली, 27 जुलाई: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही कस्बे के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटक गई। बताया जा रहा है कि कार चालक दरवाजा खुलने से जा गिरा और जबकि अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित थी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों द्वारा खाई में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली । बताया जा रहा है कि दोनों दंपति बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रहने वाले पति-पत्नी बदरीनाथ धाम की दर्शन कर वापस अपनी कार से लौट रहे थे। वहीं बिरही कस्बे के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ लटक गई। इसी बीच चालक अनूप की तरफ से गाड़ी का दरवाजा खुलने से वह अंधेरा होने की वजह से अलकनंदा नदी में जा गिरा और जबकि अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित थी। घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली से पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने चालक की पत्नी तृप्ति को गाड़ी से बाहर निकाला और वाहन चालक अनूप का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। चमोली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं घटना बीती रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।

Post navigation

आसमानी आपदा की मार से पहाड़ पर मचा हाहाकार
डीजे संचालक को नोटिस दिया

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home