Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अपनी प्रेमिका पूजा का सिर काटने वाले मुस्ताक के घर पर चला बुलडोजर

Byjansamvad bureau

May 5, 2025 #प्रसंग में

 5 मई, 2025, उधम सिंह नगर, जिले के खटीमा में हुई पूजा की हत्या के आरोपी उसके प्रेमी मुस्ताक अहमद  के घर को जेसीबी से तोड़ दिया गया। आरोपी ने पूजा का गला काट उसका शव खटीमा में छिपा दिया था।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूजा हत्याकांड के आरोपी मुस्ताक अहमद निवासी गांव गौरीखेड़ा सितारगंज का घर जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। इसीलिए उसका घर गिराया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया।
 पुलिस के अनुसार सितारगंज कोतवाली के गौरीखेडा गांव में एसटी वर्ग की जमीन पर भूमाफियाओं की ओर से अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने का मामला आया था। जिला प्रशासन ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि मथुरा सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गांव था गौरीखेड़ा कोतवाली सितारगंज की भूमि पर अली अहमद ने मकान बनाया हुआ था। मथुरा सिंह एसटी वर्ग के व्यक्ति है। पिता के मृत्यु के बाद वो जमीन मथुरा प्रसाद के नाम पर दर्ज है।
जिला प्रशासन ने जमीन खाली करने के लिए अली अहमद को नोटिस भी जारी किया था, जिसका अली अहमद ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम ने अली अहमद का घर आज जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

Post navigation

सौर ऊर्जा: राज्य सरकार ने योजना पर लगायी “घाम” तपने को मजबूर लाभार्थी
उच्च शिक्षा विभाग में 52 पदों पर तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में 87 पदों पर दी गई नियुक्ति

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home