विकासनगर, सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत श्री ठाकुरजी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधे कृष्ण की आकर्षक झांकियों से पूरा कस्बा कृष्णमय हो गया। शोभायात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आया।

सोमवार सुबह 10 बजे सिनेमा गली स्थित सनातन धर्म मंदिर में हवन-यज्ञ व अनुष्ठान किया गया। दो बजे मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। साढ़े तीन बजे श्री ठाकुरजी पालकी में विराजमान हुए। पालकी को भव्य रूप से सजाया गया था। शोभा यात्रा सिनेमा गली, 28 फीट रोड, एक्सचेंज रोड, लक्ष्मणपुर चैक, शहीद विनोद पुन चैक, म. अग्रसैन चैक, आर्य समाज, गीता भवन होते हुए मंडी चैक स्थित शिव मंदिर तक गई। वहां से देर रात में श्री सनातन धर्म मंदिर में पहुंचने पर शोभायात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा की शोभा देखते ही बनती थी। कई बैंड भजनों की धुनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर रहे थे। श्री गणेश जी, हनुमान जी, माखन खाते गोपालजी, गोवर्धन पर्वत, मटकी पर विराजमान बाल कृष्ण और शेषनाग की धार्मिक व आकर्षक झांकियां लोगों का मन लुभा रही थीं। रथ पर आरूढ़ श्री राधा-कृष्ण और शोभायात्रा में पहली बार शामिल किया गया श्री खाटू श्याम बाबा का रथ अत्यंत मनोहारी लग रहा था। ढोल पार्टी और भजनों की धुन पर झूमते हुए हजारों श्रद्धालु, पालकी में विराजमान बाल-गोपाल के मनमोहक रूप की महिमा का गुणगान कर रहे थे। पालकी के साथ चल रही रंग-बिरंगी लाइट वाली झांकियां भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा का पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, गीता भवन समिति, विभिन्न संस्थाओं व व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल प्रदीप महावर, प. रामचंद्र पैन्यूली, सुरेंद्र मित्तल, रविंद्र अग्रवाल, योगेश गोयल, प्रमोद अग्रवाल, पंकज गुप्ता, राज कुमार जैन, संजय गुप्ता, गौरव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, पंकज गोयल, अंकुर जैन, अमित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अनुज कंसल, सुभाष सिंघल, दिनेश महावर, अंकित कंसल, मनोज गुप्ता, अवि सिंघल, नीरज अग्रवाल आदि शामिल रहे।