कालसी, पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर हल्ला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरिपुर से कालसी तक पैदल मार्च कर कालसी गेट पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। 

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा शासनकाल की उपलब्धि महंगाई व राफेल घोटाला है। जबकि कई अन्य घोटाले अभी बाहर आने बाकी हैं। कहा कि भाजपा सरकार के केंद्र में आते ही लगातार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। जिसकी मार गरीब जनता को सहनी पड़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले चार वर्ष से भी अधिक समय में सरकार रोजगार मुहैया नहीं करा पाई है। देश का युवा हताशा के दौर से गुजर रहा है। सरकार, मंत्री व भाजपा संगठन से जुड़े लोगों के अलावा किसी के भी अच्छे दिन नहीं आए हैं। पिछले चार वर्षों में आम जनता की परेशानियां बढ़ी हैं। कहा कि अपनी नाकामियों को दबाने के लिए केंद्र सरकार कई गैर लोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। लिहाजा जनता अगले लोक सभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भाजपा की कुत्सित चाल से खुद को अलग रखते हुए समाज में जातिवाद का जहर घोलने से बचना होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिपुर से कालसी तक पैदल मार्च कर कालसी गेट पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, कांग्रेस के पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, परवादून अध्यक्ष गौरव सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर अली, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, दीप बोहरा, कालसी ब्लाक अध्यक्ष सरदार सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष संसार सिंह तोमर, अभिषेक सिंह, शम्मी प्रकाश, इशिता सेढा, अनीता निराला, अरुण चैहान, श्याम दत्त वर्मा, मोहित नेगी, असद आरफी, जितेंद्र रावत आदि शामिल रहे।