देहरादून, जिला श्री संत शिरोमणि गुरू रविदास सभा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमेश कुमार ने जीत दर्ज की, वह 19 मतों से विजयी रहे।
यहां डीएल रोड अंबेडकर मार्ग स्थित रविदास मंदिर व धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया और जिसमें चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की गई और अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार, दारा सिंह, ध्यान ध्यान सिंह की और उमेश कुमार चुनाव लड़े और संजय कुमार और दारा सिंह उमेश कुमार के समर्थन में आ गए और अंत में चुनाव ध्यान सिंह पूर्व अध्यक्ष रविदास सभा एवं उमेश कुमार के बीच हुआ जिसमें ध्यान सिंह को 142 वोट पड़े और उमेश कुमार को 161 वोट पड़े जिसमें उमेश कुमार 19 वोटों से विजय रहे।
इस अवसर पर नवनिर्मित कार्यकारिणी में संरक्षक डा. बालदेव सिंह व मुन्नू सिंह, अध्यक्ष भेष कुमार (उमेश कुमार), उपाध्यक्ष शिवलाल गौतम व कपिल कुमार, महासचिव देवेन्द्र कुमार सिटटू, सह सचिव अतुल कुमार व संजय कुमार, उप मंत्री विजय कुमार, कोषाध्यक्ष मास्टर दिले राम रवि, संगठन मंत्री मनीष कुमार, प्रचार मंत्री पुरेन्द्र सिंह, क्रीडा मंत्री अमित कुमार चांदी, निरीक्षक आशा राम व भूपेन्द्र सिंह बरी को चुना गया। चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने चुनाव को सम्पन्न कराया।
