ऋषिकेश, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज नगर निगम ऋषिकेश के द्वारा यात्रा बस स्टैंड पर किए जा रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर निवर्तमान सभासद कविता शाह भी मौजूद थी। यात्रा बस स्टैंड ऋषिकेश में नगर निगम द्वारा 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से टाइल्स एवं डिवाइडर लगाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही चंद्रभागा नदी के तट पर जाल भी लगाया जा रहा है।

    निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी के चलते शिकायत पर आज विधानसभा अध्यक्ष ने मौकघ्े पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यों के दौरान खामियां मिलने पर तत्काल सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।इस दौरान श्री अग्रवाल ने साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदार को डांट भी लगाई। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मौकघ्े पर नगर निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्य के सैंपल की जाँच करवाने के आदेश भी दिए। इस मौकघ्े पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि ठेकेदार निर्माण कार्यो की गुणवत्ता मानक के अनुसार रखें। कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। श्री अग्रवाल ने कहा  कि निर्माण कार्यो में यदि कहीं खराबी मिली तो उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सम्बन्घितों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने चंद्रभागा नदी के तट पर लगाए जा रहे जाल की सराहना भी की। श्री अग्रवाल ने कहा कि जाल के लगने से नदी में जाने वाली गंदगी एवं कूड़े कचरे का रुकाव होगा।
  इस अवसर पर नगर निगम के सहायक अभियंता मिस्रवान जी, नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, जेई लखेड़ा जी, भगवतीप्रसाद रतूड़ी, अनंत राम भट्ट, गंगा सिंह रावत, उषा जी, मनमोहन कोठारी, मनोज ध्यानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।