देहरादून, हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विवादों में आयी फिल्म केदारनाथ पर बैन लगाने की मांग को लेकर बुद्ववार को लैन्सडाउन चैक पर पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष मंगत प्रसाद उनियाल ने कहा कि फिल्म के जरिये हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का काम किया गया है उन्होने कहा कि केदारनाथ धाम मे आई प्राकृतिक आपदा को आधार बनाकर जिस प्रकार फिल्म में अश्लीलता दिखाई गई है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिन्दू समाज की भावनाओं को देखते हुए। फिल्म को तुरंत बैन किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि लव जेहाद को हथियार बनाकर हिन्दू धर्म को बदनाम करने का षडयंत्र किया जा रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष मंगल प्रसाद उनियाल, रोहित पाण्डे, रवि घेरवाल, सुनील सिंह, प्रभात बिष्ट, मुकुल सेमवाल, संदीप कुमार आदि बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
