Skip to content
  • Thu. Apr 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
राजनीति

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची

Byjansamvad bureau

Jun 21, 2025 #उत्तराखंड पंचायत चुनाव

देहरादून। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद उत्तराखण्ड भाजपा हरकत में आ गयी है। भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी कर दी है। यह सभी पर्यवेक्षक की भूमिका में जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाएंगे। साथ ही वहां चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पंचायत चुनावों की अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी है। जिसमें विधानसभावार दो-दो प्रवासी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और चुनाव प्रबंधन दोनों का दायित्व संभालेंगे। वे संबंधित क्षेत्र की सभी जिला पंचायत सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। साथ ही प्रत्येक प्रधान, बीडीसी सदस्य पद के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाने का प्रयास करेंगे। यह सभी प्रवासी कार्यकर्ता संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया तक क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन का काम संभालेंगे।
उन्होंने बताया कि  पार्टी ने विधानसभावार जिन दो दो प्रवासी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। उनमें पुरोला विधानसभा में सते सिंह राणा और डॉक्टर विजय बडोनी, यमुनोत्री विधानसभा में जगत सिंह चौहान और सुधा गुप्ता, गंगोत्री में राम सुंदर नौटियाल और मुकेश टम्टा, बदरीनाथ में रामचंद्र गौड़, विनोद नेगी, थराली रघुवीर सिंह बिष्ट, महावीर सिंह पंवार, कर्णप्रयाग हरक सिंह नेगी, विक्रम कंडारी, केदारनाथ रमेश गाड़िया, वाचस्पति सेमवाल, रुद्रप्रयाग रमेश मैखुरी, गजेंद्र रावत, घनसाली खेम सिंह, जितेंद्र सेमवाल हैं।
देवप्रयाग विनोद रतूड़ी, गोविंद अग्रवाल, नरेंद्र नगर डॉक्टर देवेंद्र भसीन, रविंद्र राणा, प्रतापनगर नत्थी सिंह नेगी, गिरीश बंठवाण, टिहरी चंद्र किशोर मैठाणी, सुभाष रमोला, धनोल्टी अतर सिंह तोमर, जोगिंदर पुंडीर, चकराता विनोद सुयाल, विशाल गुप्ता, विकासनगर सीताराम भट्ट, रविमोहन अग्रवाल, सहसपुर देशराज कर्नवाल, अरुण मित्तल, रायपुर ओमवीर राघव, सचिन अग्रवाल, मसूरी संजय गुप्ता, रतन सिंह चौहान, डोईवाला नरेंद्र भट्ट, अनुराधा वालिया, ऋषिकेश नीरू देवी, शोभाराम प्रजापति, पौड़ी वीरेंद्र सिंह रावत, सुधीर जोशी, श्रीनगर मीरा रतूड़ी, यशपाल बेनाम, चौपटाखाल जगमोहन रावत, विकास कुकरेती, यमकेश्वर डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, शमशेर सिंह पुंडीर, लैंसडाउन महावीर कुकरेती, आशा कोठारी, धारचूला गणेश भंडारी, कमला चुफाल, डीडीहाट अशोक नांबियाल, मनोज सामंत हैं। पिथौरागढ़ मीना गंगोला, लोकेश भट्ट, गंगोलीहाट इंद्र सिंह फर्स्वाण, ललित पंत, कपकोट देवेंद्र गोस्वामी, खड़क सिंह टंगड़िया, बागेश्वर सुरेश कांडपाल, चंपा आर्य, द्वाराहाट कैलाश पंत, नरेंद्र भंडारी, सल्ट प्रेम शर्मा, दीप पांडे, रानीखेत पूरन संगेला, भूपेंद्र कांडपाल, सोमेश्वर शिव सिंह बिष्ट, ललित पटवाल, अल्मोड़ा अरविंदर बिष्ट, गौरव पांडे, जागेश्वर रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, लोहाघाट दर्पण कुमार, शंकर पांडे, चंपावत सतीश पांडे, शंकर कोरंगा, लाल कुआं अनिल कपूर डब्बू, कमल नयन जोशी, भीमताल महेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी हैं।
नैनीताल देवेंद्र ढैला, विजय भट्ट, कालाढूंगी प्रकाश हरबोला, गोपाल रावत, रामनगर गुंजन सुखीजा, अजय राजौर, जसपुर आशीष गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह, काशीपुर विवेक सक्सेना, समीर आर्य, बाजपुर राम मेहरोत्रा, रवि पाल, गदरपुर उत्तम दत्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, रुद्रपुर चंदन बिष्ट, श्रीपाल राणा, किच्छा दिनेश आर्य, भारत भूषण चुघ, सितारगंज दान सिंह रावत, गोपाल बोरा, नानकमत्ता नेत्रपाल मौर्य, रामपाल, खटीमा दीपक मेहरा, राम दत्त जोशी के नाम शामिल हैं।

Post navigation

कांग्रेस एससी/एसटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने किया कार्यभार ग्रहण
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी,शनिवार से आचार सहिंता लागू

By jansamvad bureau

Related Post

राजनीति

राजनैतिक व्यंग्य: अवार्ड तो लाने दो यारो !

Jul 9, 2025 jansamvad bureau
राजनीति

धर्म और भाषा के मुद्दों को राजनीतिक चश्मे से न देखें : मुकुल सरल

Jul 9, 2025 jansamvad bureau
राजनीति

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी,शनिवार से आचार सहिंता लागू

Jun 21, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home