त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए परेड ग्राउंड में भूमि पूजन करते भाजपा नेता
देहरादून,  भाजपा ने त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी है। 2 फरवरी को होने वाले सम्मेलन के लिए बुधवार को परेड ग्राउंड में भूमि पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत आम आदमी को काफी राहत मिली है। गौरतलब है कि भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन  में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई जाने माने नेता भी शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, विधायक गणेश जोशी विधायक खजान दास, सीताराम भट्ट, राजेंद्र सिंह ढिल्लों, विधायक हरबंस कपूर, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, मेयर सुनील उनियाल गामा आदि  भी मौजूद रहे।