हल्द्वानी,5 मई: भाजपा नैनीताल महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति का पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा समाज की 50प्रतिशत आबादी को जोड़ते हुवे, केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति के लिए की जा रही कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है।
महिला मोर्चा आगामी निकाय चुनाव,लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए दोनों चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि अच्छा कार्यकर्ता उसे कहते हैं जो अवसर मिलने के बाद अपनी प्रतिभा,क्षमता को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का जीना, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजयलक्ष्मी चैहान, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, जिला महामंत्री नवीन भट्ट एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
