देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए तीन राज्यों महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियाँ भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा की गई हैं।
