Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

वेरिफिकेशन में हुआ बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा में मिले कई संदिग्ध

Byjansamvad bureau

May 22, 2025 #प्रसंग में

22 मई 2025, हल्द्वानी,हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में भी बाहरी लोगों का ज्यादा आगमन देखा जा रहा है। इसी कड़ी में सत्यापन अभियान के दौरान बनभूलपुरा इलाके के एक होटल में ठहरे पश्चिम बंगाल के 17 लोगों को चिन्हित किया है, जो कई दिनों से होटल में रहकर यहां पर काम कर रहे थे। जिनका होटल स्वामी ने सत्यापन तक नहीं कराया था। इतना ही नहीं जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि इनके कुछ साथी पहले हल्द्वानी आए और अब यहीं पर अपना आशियाना तैयार कर लिया।
पुलिस की मानें तो बनभूलपुरा के होटलों और मुसाफिरखानों में कई संदिग्ध लोग 15 दिन से लेकर एक महीने तक के लिए किराए पर रूक रहे हैं। जिनकी कोई ठोस पहचान भी नहीं है। इस अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल की आईडी के साथ कुछ लोग भी पाए गए। जिनकी जांच की जा रही है। होटल स्वामी ने इनका कोई सत्यापन नहीं कराया गया था। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से विशेष समुदाय के लोग आकर हल्द्वानी में अपना आशियाना तैयार कर रहे हैं। पुलिस के जांच में ये भी सामने आया है कि उनका संरक्षण देने में कोई स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी हाथ है। वहीं, इस पूरे मामले पर हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र की डेमोग्राफिक चेंज करने का लगातार प्रयास चल रहा है। साजिश के तहत कुछ लोग इस काम को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र में कई मुसाफिरखाने और होटल हैं। जिनकी गतिविधियां संदिग्ध है। पुलिस और जिला प्रशासन इसमें लगातार काम कर रहा है, लेकिन अब नगर निगम भी होटल और मुसाफिरखानों की जांच भी करेगा। ताकि, उनकी वास्तविकता का पता चल सके। इन सभी को नगर निगम में रजिस्टर्ड करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए: धामीमुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश
विधानसभा प्रोटोकॉल अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप, स्पीकर ने दिए जांच के आदेश

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home