Skip to content
  • Sun. May 11th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बड़ा एक्शन: उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश

Byjansamvad bureau

Mar 18, 2024 #प्रसंग में

नई दिल्ली/देहरादून, 18 मार्च: चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है।
लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव आयोग एक्शन के मोड में आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश जारी कर दिये है। जिन राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा गृह सचिवों को हटाने के आदेश किये गये है उनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल है। उत्तराखण्ड में गृह सचिव की जिम्मेदारी शैलेश बगौली निभा रही थी। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस डीजीपी को भी हटाने के आदेश दिए गये है। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा बीते शनिवार को देश भर में 2024 के लोकसभा चुनावों का बिगुल बजा दिया गया है। इसके साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में करीब ढाई माह तक चलने वाले इस चुनावी महापर्व की शुरूआत हो चुकी है।

Post navigation

अलर्ट जारी, कॉर्बेट पार्क होली पर रहेगा बंद
मंगलवार से सुरकंडा देवी रोपवे तीन दिन के लिए बंद

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर धोडे-खच्चरों के संचालन पर रोक जारी

May 8, 2025 jansamvad bureau

You missed

प्रसंग में

शांति का कोई विकल्प नहीं

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर धोडे-खच्चरों के संचालन पर रोक जारी

May 8, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home