Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन

Byjansamvad bureau

Jun 3, 2024 #विश्व साइकिल दिवस

देहरादून, 3 जून: विश्व साइकिलिग दिवस पर साईकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। आज यहां उत्तराखंड की समस्त साइकिलिंग कम्युनिटी द्वारा एक मंच पर एकत्र होकर विश्व साइकिलिंग दिवस का आयोजन किया गया। पहाड़ी पैडलर, रोड स्पिन वोररिएर, सरमंग एडवेंचर, विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की टीम ने सामूहिक रूप से विश्व साइकिल दिवस मनाया। विश्व साइकिल दिवस अवसर पर उत्तराखंड साइकिलिंग कम्युनिटी द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया , रैली में 150 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी पुरषोत्तम(आई ए एस) मौजूद रहे। उन्होंने साइकिल रैली को फ्लैग ऑफ करके इसकी शुरुआत की गई और उन्होंने स्वयं रैली में हिस्सा लिया और सभी राइडर्स के साथ साइकिल चलाकर गांधी पार्क पहुंचे सभी लोगों को जागरूक किया। इस रैली की शुरुआत गांधी पार्क से हुई और दिलाराम बाजार, गाड़ी कैंट, कनॉट प्लेस होते हुए वापस गांधी पर इसका समापन हुआ। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा वहां पर मौजूद सभी प्रतिभागियों और आम जनता को साइकिल से होने वाले फायदे और यातायात सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया। अपने वक्तव्य में उन्होंने साइकिल से होने वाले फायदे के विषय में सभी को बताया। उन्होंने कहा की साइकिल चला कर हम खुद को फिट रख सकते हैं और साथ ही पर्यावरण को सुंदर रखने में अपने भूमिका निभा सकते हैं और साथ ही पेट्रोल डीजल के इस्तेमाल कम कर पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग कर सकते हैं। अनिल गुरुंग ने साइकिल दिवस के बारे में जानकारी दी और रोज साइकिल से चलने का आवाह्न किया। पहाड़ी पैडलर के संस्थापक गजेंद्र रमोला ने समस्त साइकिलिंग कम्युनिटी की ओर से साइकिल प्रेमियों की सुरक्षा, साइकिल फ्रेंडली वातावरण बनाने हेतु मुख्यमंत्री आवास में जाकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर कर्नल अनिल गुरुंग, श्रध्दा, भावना, पूनम, अंजलि, जयदीप कंडारी, पियूष अरोरा, प्रभजोत सिंह, आलोक छेत्री अरुण कुमार, गोपाल सिंह राणा अरुण कुमार, नितिन छेत्री, अनुज केडियल, राजन गुप्ता, अंकित सिकरी आदि मौजूद रहे।

Post navigation

एक और बाघिन ने शावक को दिया जन्म
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गैंग का सदस्य गुजरात से गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home