Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गोमांस की तस्करी : भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत 3 लोगों को सरेडर करने के आदेश, घरों पर नोटिस चस्पा

ByJan Samvad Desk

Nov 12, 2025 #गोमांस की तस्करी

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद नैनीताल पुलिस अब पूरी तरह हरकत में आ गई है। मांस विवाद मामले में घिरे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन जोशी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट नैनीताल ने इन सभी को नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
पुलिस ने मदन जोशी, राजू रावत और जतिन के घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि वे 10 दिसंबर को एसीजेएम कोर्ट रामनगर में पेश होकर अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब दें।
 यह कार्रवाई तब की गई जब हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस पूरे प्रकरण को लेकर एसएसपी नैनीताल और रामनगर कोतवाल को तलब किया था। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए पूछा था कि अब तक आरोपियों के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं। साथ ही यह भी साफ किया था कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो अदालत को कठोर रुख अपनाना पड़ेगा।
हाईकोर्ट की इस फटकार के बाद एसएसपी नैनीताल ने तुरंत एक्शन मोड अपनाया। पुलिस ने न केवल आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए, बल्कि इलाके में मुनादी (सार्वजनिक घोषणा) भी कराई ताकि उन्हें सार्वजनिक रूप से अदालत में पेश होने के लिए बाध्य किया जा सके।
 जानकारों के अनुसार पुलिस की यह कार्रवाई आरोपियों पर दबाव बनाने की रणनीति है, ताकि वे जल्द से जल्द पुलिस या अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करें। गौरतलब है कि छोई और बैलपड़ाव गांव में हुए मांस विवाद में 23 अक्टूबर को ग्रामीणों ने एक वाहन को गोमांस की तस्करी के शक में रोका था। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी और चालक की पिटाई की गई थी। मामले के बाद राजनीतिक संगठनों और पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था।

Post navigation

पत्रकार दीपक अधिकारी से मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
जिला और महानगर अध्यक्षों की ताजपोशी के साथ ही कांग्रेस में बगावतः पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत 12 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

By Jan Samvad Desk

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home