उत्तराखण्ड से बड़ी खबर

बागेश्वर 9 सितम्बर : बागेश्वर उपचुनाव का परिणाम आ चुका है, बागेश्वर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी वसंत कुमार को 2810 वोटो से हराकर उपचुनाव में विजय प्राप्त की, जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पति स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किया जा रहे चहुमुखी विकास से जनता प्रभावित है।

जीत के बाद उन्होंने कहा कि उनके पति स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किया जा रहे चहुमुखी विकास से जनता प्रभावित है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भाजपा संगठन की मुखिया महेंद्र भट्ट और सौरभ बहगुणा को देते हुए कहा कि उनके कुशल चुनावी रणनीति और बेहतरीन मैनेजमेंट से ये कांटे की टक्कर, जीत में तब्दील हो सकी है। साथ ही आज उनकी जीत ने प्रमाणित किया है कि बागेश्वर की जनता भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास करती है,