Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सर्राफा कारोबारी से दुकान में घुसकर दिनदहाड़े लूट का प्रयास

Byjansamvad bureau

June 18, 2024 #चोरी

हरिद्वार, 18 जून: कनखल थाना क्षेत्र में लूट के इरादे से दो नकाबपोश बदमाश दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी की दुकान में घुस गए। कारोबारी ने साहस का परिचय देते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कारोबारी पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद अपने साथी की दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंजनहेड़ी गांव में सड़क किनारे एमके ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा हो गया। दो दुकान में अंदर घुस गए और शटर नीचे डाल दिया। एक बदमाश ने कारोबारी को तमंचा दिखाते हुए डराया तो दूसरे ने तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे कारोबारी घायल हो गया। लेकिन फिर भी कारोबारी ने हिम्मत नहीं खोई। उसने बदमाशों का विरोध किया और उन्हें धक्का देकर उनकी तरफ आगे बढ़ा।कारोबारी के साहस को देख बदमाश भाग खड़े हुए। दोनों बदमाश बाहर भागकर निकले और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमाशों के पीछे-पीछे कारोबारी भी बाहर भागकर आया और तीनों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।  पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

Post navigation

सुबह की सैर पर निकले धामी ने खुद बनाई अदरक की चाय
नेहरूग्राम गोलीकांडः घायलों का ईलाज सरकारी खर्च पर करने की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home