Skip to content
  • Sun. Sep 20th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में एक और ट्रेवल एजेट गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

May 23, 2024 #अपराध

देहरादून, 23 मई: महाराष्ट्र के 30 सदस्य दल का फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले ट्रेवल एजेंट को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई 2024 को ऋषिकेश क्षेत्र में स्थित रजिस्ट्रेशन जांच सेन्टर में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों/वाहनो की जांच के दौरान महाराष्ट्र से आये यात्रियों के 30 सदस्यीय दल (16 पुरुष, 14 महिलाएं) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जांच करने पर उनके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाये गये, जिनमें तारिखों में कूटरचना कर उन्हें बदला गया था। जिसके सम्बंध में दल में आये यात्रियों से जानकारी करने पर उनके द्वारा अपने 30 सदस्यीय दल का चारधाम की यात्रा के लिये हरिद्वार की कोनार्क ट्रैवल्स से 21 मई 2024 से 30 मई 2024 तक दो धामो की यात्रा हेतु रेजिस्ट्रेशन करवाना बताया गया, साथ ही उक्त फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को ट्रैवल एजेन्सी की ओर से अभि नाम के एजेंट द्वारा उन्हें व्हाटसएप के माध्यम से उपलब्ध कराना बताया गया। उत्तफ सम्बंध में दल के साथ आये यात्री सागर नेमिनाब मगड़म द्वारा थाना ऋषिकेश में सम्बन्धित ट्रैवल्स एजेन्सी के विरूद्व दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित ट्रेवल एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों पर तत्काल एक टीम का गठन कर हरिद्वार रवाना किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी को संचालित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करते हुए एक आरोपी को 22 मई 2024 को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकुश पुत्र पूर्ण चंद निवासी गली नंबर 4 टीबड़ी रानीपुर मोड थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Post navigation

लौटाए जायेंगे बिना पंजीकरण वाले तीर्थयात्री
बंद घरों में हुई चोरियों का खुलासा, एक गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

Sep 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

September 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home