हल्द्वानी, 11 मई : कैबिनेट मंत्री के सरकारी कर्मचारियों पर की गई टिप्पणी को लेकर रोष दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने कैबिनेट मंत्री के बयान की निंदा की है। संगठन से जुड़े शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पिछले दिनों दिये गये बयान को लेकर नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की तुलना गधे से करने से शिक्षकों  एवं कर्मचारियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सालों साल कठिन मेहनत के बाद कई इग्जाम पास करने के उपरांत सरकारी नौकरी मिलती है और वहीं कैबिनेट मंत्री ने उनकी तुलना जानवर से कर सरकारी कर्मचारियों की मेहनत का अपमान किया है।

शिक्षकों ने कहा कि विधायक विनोद चमोली ने भी कर्मचारियों के विरोध में बयानबाजी की है। इसकी भी राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन घोर निंदा करता है। इस दौरान शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री से तत्काल अपने बयान को वापस लेने के साथ ही शिक्षकों व कर्मचारियों से माफी मांगने को कहा है।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, मंत्री डिकर सिंह पडियार, कोषाध्यक्ष मदनमोहन सिंह बिष्ट, नंदराम, कमल गिंती, प्रकाश फुलोरिया, मदनमोहन कश्मीरा, पूरन पंत, सुभाष जुयाल, जगदीश सती, कमलेश सती, विपिन विहारी, विजय गुरूरानी, हरीश आर्य, रेखा उप्रेती, ममता मुरारी, ममता गुप्ता, मनीषा जोशी, अरुणा पाठक, डॉ.बीना पाठक, हरीश बिष्ट, मनोज कपिल, अनुपमा बमेठा, विनोद जोशी, राजेंद्र चैहान, महेंद्र बिष्ट, पूरन बिष्ट, निर्मल उपाध्याय, शकील अहमद, जीवन खत्री, प्रदीप जयसवाल, हरीश शर्मा, मनोहर लाल, दीपक राठौर, गोपाल बिष्ट, शमशेर दिगारी, गोविंद चंद्रा, दीपक दुर्गापाल, राकेश जोशी, रविशंकर, सुरेश जोशी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

#uttarakhand #pmo #pushkardhami #subodhuniyal #sourabhbahuguna