अजय कुमार बने भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार
मीटू के आरोप के चलते  संजय कुमार को हटाया गया था ।
देहरादून, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अजय कुमार को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वह वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन मंत्री हैं। साथ ही वह पहले उत्तराखंड में जिला और विभाग प्रचारक रह चुके हैं।
पूर्व प्रदेश महामंत्री संजय कुमार को विवादों के चलते इस पद से हटा दिया गया था। तब से प्रदेश महामंत्री संगठन का पद रिक्त चल रहा था। लेकिन अब इस पद पर उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार को नियुक्त किया गया है। अजय कुमार को महामंत्री संगठन बनाए जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।