Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोपी गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

May 30, 2025 #जुर्म

 30 मई, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की कालाबाजारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 केदारनाथ धाम की यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर टिकट देने को लेकर ठगा जा रहा है। उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है, जिसको लेकर एसपी अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) ने थाना गुप्तकाशी में शिकायत दी कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम यात्रा का प्लान बनाया और उनके किसी परिचित के माध्यम से श्रीनगर गढ़वाल निवासी व्यक्तियों से सम्पर्क हुआ, जिन्होंने उन्हें प्रति व्यक्ति टिकट का 25 हजार बताकर कुल 50 हजार लिए।
आरोप है कि उन्हें दूसरे के नाम का फर्जी आधार कार्ड, जिसमें इनके फोटो लगे थे और टिकट दिलाते हुए इसी टिकट और आधार कार्ड के विवरण से यात्रा करने के लिए बताया गया। शिकायतकर्ता के साथ हुई कालाबाजारी, बेईमानी, जालसाजी संबंधी तथ्यों के आधार पर  थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस की मदद से हेली टिकट ठगी के गिरोह के दो सदस्यों वासुदेव कालरा पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद राम कालरा निवासी कंस मर्दानी मार्ग श्रीनगर गढ़वाल और अमित नौटियाल पुत्र हर्षवर्द्धन नौटियाल निवासी नियर वेटनरी हास्पिटल श्रीकोट गंगनाली जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया।

Post navigation

एसटीएफ ने दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
बेहतर शिक्षा के लिए जिला प्रशासन की पहलः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भोगपुर को नवीन स्कूल बस का तोहफा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home