"आम" : खाओ -पिओ ऐश करो मित्रों ...
  आम का मीठा अचार बनाना है बेहद आसान
    आम का मीठा अचार बनाने के लिए पहले राजापुरी आम को छीलकर व काटकर एक से दो घंटे के लिए नमक और हल्दी में डुबोकर रखें।
खाने के साथ अगर अचार हो तो बेस्वाद सब्जी में भी जान आ जाती है। अमूमन लोग बाजार में मिलने वाले अचार का सेवन करते हैं। लेकिन इनमें बहुत अधिक मात्रा में प्रिजर्वेिटव्स होते हैं, जिसके कारण इन्हें बिल्कुल भी स्वास्थ्यवर्धक नहीं माना जाता। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही मजेदार अचार तैयार कर सकते हैं। चूंकि अब आम का मौसम है तो आज हम आपको आम की मदद से बनने वाले मीठे अचार की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना−
         सामग्री−
एक कप राजापुरी आम कटे हुए
दो टेबलस्पून धनिया
दो टेबलस्पून राई कुरिया
एक टेबलस्पून मेथी कुरिया
आधा टेबलस्पून हल्दी पाउडर
                       रेसिपी− आम का मीठा अचार बनाने के लिए पहले राजापुरी आम को छीलकर व काटकर एक से दो घंटे के लिए नमक और हल्दी में डुबोकर रखें। इसके बाद बारी आती है अचार में इस्तेमाल किया जाने वाले मसाला तैयार करने की। इसके लिए राई कुरिया, मेथी कुरिया, धनिया को रोस्ट करें। अब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च मिलाएं और फिर उसे मिक्सी में पीसें। आपका आम के अचार का मसाला बनकर तैयार है।
अब इस तैयार मसाले के चार से पांच बड़े चम्मच तैयार आम के टुकड़ों में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसे आधे घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। करीबन आधे घंटे बाद पैन को गर्म करें और उसमें एक चम्मच ऑयल डालें। अब इसमें आम को मसाले सहित डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें गुड़ डालें और गुड़ को मेल्ट होने तक धीमी आंच पर पकाते रहें।
इसे भी पढ़ेंरू इस विधि से बनाएं बच्चों के लिए मजेदार और पौष्टिक वेज रोल
आपका आम का मीठा और तीखा अचार तैयार है। बस चटकारे लेकर इसे खाएं। यकीन मानिए, यह अचार इतना स्वादिष्ट होता है कि इसके सामने सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ती।
गर्मी के मौसम में घर पर इस तरह बनाएं लजीजदार मैंगो आईसक्रीम
      मैंगो आईसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में क्रीम डालकर उसे किसी चम्मच, कांटे या एक व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह फेंटें। अगर आपके पास हैंड मिक्सर है तो आप उसका प्रयोग भी कर सकते हैं। आप देखेंगे कि धीरे−धीरे यह क्रीम थिक होने लगेगी। जगह कई फलेवर की आईसक्रीम मिल जाती हैं, लेकिन वास्तव में यह सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती क्योंकि बाजार में मिलने वाली आईसक्रीम मंे कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर भी फलों का राजा कहे जाने वाले आम की मदद से एक लाजवाब नेचुरल आईसक्रीम तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मैंगो आईसक्रीम बनाने का तरीका−
   सामग्री−
आम की प्यूरी एक क
व्हिप क्रीम
आधा कप पाउडर चीनी
आधा कप दूध
आधा कप मिल्कमेड
बेहद बारीक कटे आम के टुकड़े
           विधि− मैंगो आईसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में क्रीम डालकर उसे किसी चम्मच, कांटे या एक व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह फेंटें। अगर आपके पास हैंड मिक्सर है तो आप उसका प्रयोग भी कर सकते हैं। आप देखेंगे कि धीरे−धीरे यह क्रीम थिक होने लगेगी। अब इसमें आधा कप पाउडर चीनी, दूध, मिल्कमेड डालें। अब आम को काटकर उसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें। अब इसे व्हिस्क की मदद से एक बार फिर अच्छे से मिलाएं। आपका आम की आईसक्रीम का मिश्रण तैयार है।
जब घर पर आएं मेहमान तो फलों की मदद से बनाएं यह मजेदार ड्रिंक्स
                 अब एक आम लेकर उसके बेहद छोटे−छोटे पीसेज काटें, इससे आईसक्रीम में क्रंची फलेवर आएगा। अब इन पीसेज को आम के मिश्रण में डालें और फिर हल्के हाथ से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को फ्रीजर में छह से आठ घंटे के लिए जमने के लिए छोड़ दें। आठ घंटे बाद आपकी आम की मजेदार आईसक्रीम तैयार है। बस स्कूप की मदद से इसे छोटे−छोटे बाउल्स में निकालें और परिवार के साथ मजे लेकर खाएं।
गर्मी के मौसम में इस तरह झटपट बनाएं मजेदार मैंगो मिल्क शेक
       ठंडा−ठंडा मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर का सबसे बड़ा जार लें। अब इसमें आम, चीनी व आईसक्यूब्स डालकर स्मूद पेस्ट कर लें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपको दूध नहीं डालना है। वरना आम अच्छी तरह नहीं पिसते हैं।
गर्मी के मौसम में तपती धूप भले ही किसी को अच्छी न लगती हो लेकिन इस मौसम में लोग एक चीज के दीवाने होते हैं और वह है आम। आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता। इसका लाजवाब स्वाद हर किसी के दिल को भाता है। आम को यूं तो लोग कई तरह से खाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसकी मदद से मैंगो मिल्कशेक भी बना सकते हैं। बनने में बेहद आसान इस डिंक का स्वाद में कोई सानी नहीं है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

     सामग्री-

दो मीडियम साइज कटे हुए आम
500 एमएल ठंडा दूध
सात से आठ बर्फ के टुकड़े
दो से तीन टेबलस्पून चीनी
वनिला आईसक्रीम अगर चाहें तो
कटे हुए बादाम व किशमिश अगर चाहें तो
          विधि− ठंडा−ठंडा मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर का सबसे बड़ा जार लें। अब इसमें आम, चीनी व आईसक्यूब्स डालकर स्मूद पेस्ट कर लें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपको दूध नहीं डालना है। वरना आम अच्छी तरह नहीं पिसते हैं।
जब आम का पेस्ट बन जाएं तो इसमें दूध डालकर दोबारा अच्छे से ब्लेंड करें। इसके बाद मिक्सी का स्विच ऑफ करें।
 अब सर्विंग गिलास लें और फिर तैयार मिल्क शेक को गिलास में डालें। अब आप इसके उपर वनीला आईसक्रीम डालें व किशमिश व बारीक कटे काजू, बादाम से सजाएं। आपका ठंडा−ठंडा स्वादिष्ट मिल्क शेक तैयार है।
  यूजफुल टिप्सः मिल्क शेक बनाते समय आम का छिलका अच्छी तरह हटाना बेहद जरूरी है, वरना पीते समय यह मुंह में आता है, जिससे सारा स्वाद खराब हो जाता है।
 आम को ब्लेंड करते समय सिर्फ चीनी और बर्फ की डालें। दूध बिल्कुल न डालें व आम पीसते समय बर्फ डालने से यह एकदम झागदार व बाजार जैसा बनता है।
   आप आम के मीठेपन के हिसाब से चीनी को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
 हमने इस रेसिपी में चार लोगों के लिए मिल्कशेक बनाया है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से क्वाटिंटी कम या ज्यादा कर सकती हैं।