Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मकान के ऊपर चट्टान गिरने से एक मजदूर की मौत

Byjansamvad bureau

Jul 16, 2024 #हादसा

चमोली, 16 जुलाई: सोमवार देर रात बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी पुल के पास   भारी बारिश के चलते मजदूरों के मकान के ऊपर चट्टान टूट गयी। इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।  मौके पर पहुची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
 मिली जानकारी के अनुसार मारवाड़ी के पास नेपाली मूल के कुछ लोग रहते थे। इनके आवासीय मकान के ऊपर देर रात अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। पहाड़ी के मलबे में दो मजदूर दब गये। इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों व्यक्तियों को मलबे से बाहर निकाला। तब एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा गया, यहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक मजदूर का नाम एम बहादुर निवासी नेपाल बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Post navigation

कांग्रेस विधायक के विजय जुलूस में उपद्रव करने के पांच आरोपी गिरफ्तार
हरेला पर्व पर सीएम धामी ने शहीदों के नाम पर किया वृक्षारोपण

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home