Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

वन विकास निगम के डिपो में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Byjansamvad bureau

Mar 12, 2025 #दुर्घटना

12 मार्च 2025, नैनीताल, उत्तराखंड में 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान जंगलों में आग लगने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती है। वहीं अब जैसे पारा-पारा चढ़ रहा है, आग की घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला नैनीताल जिले के रामनगर से सामने आया है। रामनगर के आमडंडा इलाके में बने उत्तराखंड वन विकास निगम के लकड़ी डिपो में बुधवार सुबह को भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि उसने कुछ ही मिनटों में डिपो में रखी कीमती सागौन की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल में फायर लाइन काटने के लिए आग लगाई थी, तभी वो आग बेकाबू होकर लकड़ी डिपो तक पहुंच गई. इस आग ने वहां रखी कीमती लकड़ी के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक आग फैल गई। पहले तो हमें समझ नहीं आया कि क्या करें, लेकिन जब आग तेज हो गई तो तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पाया गया।
कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कम से कम 10 फीट की दूरी पर फायर लाइन काटें। ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फायर सीजन के चलते जंगलों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कर्मचारियों को आग से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Post navigation

होली का त्यौहार समाज की एकता को मजबूत करता है: धामी
दो लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home