Skip to content
  • Fri. May 16th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, अन्यों की तलाश जारी

Byjansamvad bureau

Mar 27, 2025 #जुर्म

27 मार्च 2025, हरिद्वार, देर रात पुलिस से मुठभेड में पुलिस की गोली लगने से एक गौ-तस्कर घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौका पाकर फरार हुए अन्य गौर-तस्करों की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले में बछड़ा चोरी कर कार में डालकर ले जा रहे गौ तस्करों को पुलिस ने आधी रात सिडकुल के नवोदय नगर क्षेत्र में घेर लिया। पुलिस से बचने के प्रयास में गौ तस्करों की कार एक पेड़ से टकरा गई।  खुद को घिरता देख गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को गोली लगने के बाद दबोच लिया गया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
 पकड़े गए तस्कर की पहचान सहारनपुर के नकुड़ निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी समेत आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल गौ तस्कर से पूछताछ की. साथ ही पुलिस ने उसके फरार साथियों की तलाश में पूरी रात जिले भर में कांबिंग अभियान चलाया।
 एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सिडकुल के नवोदय नगर से कुछ संदिग्ध लोग एक बछड़ा चोरी कर सेंट्रो कार में ले गए हैं। सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गए और संदिग्ध कार की तलाश शुरू की. कुछ ही देर में पुलिस टीम का गौ तस्करों से आमना-सामना हो गया।

Post navigation

घर में घुसकर महिलाओं से लाखों की लूट
अवैध मदरसों पर हुई कार्रवाई से भड़के हरीश रावत, मुख्य सचिव से की शिकायत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home