नवरात्रि में माता के नौ स्वरूपों की पूजा में रंगो का महत्व और नियम

नवरात्रों का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है।  आज (29 सितंबर, रविवार) से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो चुका  हैं। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की उपासना की जाती है । खास बात यह है कि इन नौ दिनों में माता के भक्त मां के 9 नौ स्वरूपों का श्रृंगार विभिन्न रंगों के परिधान पहनाकर भी करते हैं। कलश स्थापना,मां दुर्गा के श्रृंगार के अलावा इन 9 दिनों में अलग-अलग रंग से कपड़े पहनकर पूजा करने का एक खास महत्व और कुछ नियम  होते हैं। जिनका पालन करने पर मां अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सभी इच्छाओं को पूरा होने का आशीर्वाद देती हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गे का आर्शीवाद पाने के लिए नियम अनुसार हर दिन कौन से शुभ रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। 

नवरात्रि का पहला दिन
दिन(प्रतिपदा), 29 सितंबर 2019 (रविवार) :
घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा।

नवरात्रि का पहला दिन प्रतिपदा का होता है । इस दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। इस दिन पूजा करते समय पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से लाभ मिलता है।

नवरात्रि का दूसरा दिन
दिन (द्वितीया), 30 सितंबर 2019 (सोमवार) :

मां ब्रह्मचारिणी पूजा।

नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करते समय हरे रंग के कपड़े पहनने से लाभ मिलता है।

नवरात्रि का तीसरा दिन
दिन (तृतीया), 1 अक्टूबर 2019, (मंगलवार)

मां चंद्रघंटा पूजा।

नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। इस दिन मां चंद्रघंटा को ग्रे(स्लेटी) रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।

 नवरात्रि का चौथा दिन
दिन (चतुर्थी), 2 अक्टूबर 2019 (बुधवार)

मां कूष्मांडा पूजा।

नवरात्र के चौथे दिन को बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन दुर्गा मां के चौथे रूप कूष्मांडा की आराधना की जाती है। माता कुष्मांडा को नारंगी रंग बहुत प्रिय है इसलिए उनकी उपासना करते समय नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।

नवरात्रि का पांचवा दिन

दिन (पंचमी), 3 अक्टूबर 2019 (गुरुवार)

मां स्कंदमाता पूजा।

नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना सफेद रंग के कपड़े पहनकर की जाती है। श्रद्धा भाव से मां की उपासना करने पर मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी होती है।

नवरात्रि का छठा दिन
दिन (षष्ठी‌), 4 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार)

मां कात्यायनी पूजा।

दुर्गा मां का छठा रूप माता कात्यायनी है। भक्तों को इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

 नवरात्रि का सातवाँ दिन

दिन (सप्तमी), 5 अक्टूबर 2019 (शनिवार)

मां कालरात्रि पूजा।

नवरात्र के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा नीले रंग के कपड़े पहनकर करना शुभ माना जाता है।

 नवरात्रि का आठवाँ दिन

दिन (अष्टमी), 6 अक्टूबर 2019 (रविवार)

मां महागौरी, दुर्गा महाष्टमी पूजा,

अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर करना शुभ होता है।

 नवरात्रि का नौवां दिन
दिन(नवमी), 7 अक्टूबर 2019, (सोमवार)

मां सिद्धिदात्री नवरात्रि नवमी पूजा पारणा।

नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर की जाने का नियम है। मां सिद्धिदात्री की उपासना करने से भक्त को सिद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

नवरात्रि का दसवां दिन
नवरात्रि दिन दसवां (दशमी), 8 अक्टूबर 2019, (मंगलवार)

दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी।

 विशेष :
अगर हो सके तो ऐश्वर्य और समृद्धि के आशीर्वाद के लिए नवरात्रि में 9 दिनों तक हर तरह का शाही मेवे मां को अवश्य चढ़ाने चाहिए।
शाही मेवा : काजू, बादाम, अखरोट, मखाने, पिस्ता, चारोली,किशमिश,मूंगफली,अंजीर..

नवरात्रो में लोग जौ (जवारे) बोते हैं इसके पीछे मान्यता जानने के लिए यहाँ क्लिक करें