मुम्बई में विधायक गणेश जोशी को पुस्तक भेंट करते लाल बाग उत्सव मण्डल समिति के पदाधिकारी।
देहरादून,  मसूरी विधायक गणेश जोशी ने लाल बाग सार्वजनिक उत्सव मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान गणेश जी के दर्शन किये और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं वैभव की कामना की। यह मुम्बई का सबसे प्रसिद्व गणेश मण्डल है।
        समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक गणेश जोशी को पुस्तक भी भेंट की गयी। विधायक जोशी ने समिति के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करत हुए उन्हें उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया। इससे पूर्व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मुम्बई में सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति महाराज के दर्शन किये।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष नितिन सामन्त, सचिव संजय परांदे, सीएस काण्डपाल, दिनेश चमोली आदि उपस्थित रहे।