मनीष खण्डूड़ी ने जताया जनता का आभार

-कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खण्डूड़ी ने जताया जनता का आभार
-जनता के विभिन्न क्षेत्रों में जनता से किया संपर्क

रुद्रप्रयाग, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खण्डूड़ी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुये जनता से संपर्क किया और लोकसभा में जनता की ओर से दिये गये सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। जनता से संवाद करते हुये श्री खण्डूड़ी ने कहा कि वह हर समय जनता के सुख-दुख में खड़े रहेंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी रहे मनीष खण्डूड़ी ने रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, सुमाड़ी, तुनेटा, बैनोली, मयाली, जखोली आदि क्षेत्रों में जनता से संपर्क किया और लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा दिये गये सहयोग के लिये आभार जताया। जनता से संवाद करते हुये श्री खण्डूड़ी ने कहा कि इस चुनाव में जो भी कमियां रही हैं, उन्हें दूर किया जायेगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जायेगा। रुद्रप्रयाग सहित पूरे गढ़वाल की जनता ने उन्हें पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर जनता के हर सुख-दुख में खड़ा रहा जायेगा। जनता की जो भी समस्याएं होंगी, उनका निराकरण करने के साथ ही उनके लिये लड़ने के लिये हर समय तैयार हूं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आगामी समय में होने वाले त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के लिये तैयार रहने के लिये कहा गया है। कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में अपना परचम लहरायेगी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, डाॅ आनंद सिंह बोहरा, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र बुटोला, अर्जुन सिंह गहरवार, सुरेन्द्र सकलानी, धनराज बंगारी, शशि सेमवाल, लक्ष्मी नेगी सहित अन्य मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर लोक सभा गढवाल क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनीष खण्डूडी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान वे जनता से निरन्तर सम्पर्क में रहने व जनससमयाओं के लिए सदैव लड़ते रहने की बात कहते दिखे।
मनीष खण्डूड़ी ने खंाकरा, सुमाडी, मयाली, जखोली, सतेराखाल, चोपता, अगस्त्यमुनि, उखीमठ और गुप्तकाशी में जनता से मिलकर लोगों के सुख-दुःख की जानकारी ली। साथ ही कार्यकर्ताओं को निराश न होते हुए जन आन्दोलन से जुड़कर जनता के बीच काम करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश गुसांईं, गोकुल टम्टा, विजयपाल सजवाण, सुमन्त तिवारी, कैलाश पुष्पवाण, बीरपाल रावत, बिरेन्द्र बुटोला, मोहन रौतेला, सुमन नेगी, योगम्बर नेगी, अनिल जिरवाण सहित सभी ब्लाॅक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।