cost of our election
देहरादून, लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज राजस्थान रवाना हो गए। साथ ही उत्तरप्रदेश जाने वाले नेताओं की सूची प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला व प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने जारी कर दी।
    भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आज अपने दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान रवाना हो गए। वे वहाँ जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व उनके विधायक पुत्र सौरभ बहुगुणा इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए रवाना हो रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल रामपुर व विधायक पुष्कर सिंह धामी, जीआईजी ग्रेग मैन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ओपी जमदग्नि व दिलवर सिंह रावत लखनऊ लोकसभा क्षेत्र जा रहे हैं। जबकि विधायक राजेश शुक्ला देवरिया लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। दूसरी ओर हल्द्वानी के मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला व कुमायूँ मीडिया प्रभारी तरुण बंसल कल पश्चिम बंगाल रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश व दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए उत्तराखंड से भाजपा नेता चुनाव प्रचार के लिए जाएँगे।