Skip to content
  • Wed. Nov 11th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जल संस्थान और अग्निशमन विभाग के बीच बेहतर समन्वय से आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

Byrawat sanjay

November 3, 2026 #प्रसंग में

देहरादून 03 नवंबर: दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने जल संस्थान के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के 41 स्थानों पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही शहर के 23 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर फायर टेंकर तैनात रहेंगे, ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि जनपद में स्थापित फायर हाइड्रेंट की नियमित निगरानी एवं जांच की जा रही है। वर्तमान में 90 प्रतिशत से अधिक फायर हाइड्रेंट क्रियाशील हैं, जबकि शेष को भी शीघ्र दुरुस्त कराने की कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक तहसील के अंतर्गत आने वाले फायर स्टेशनों द्वारा दिन में तीन बार अग्निशमन वाहनों से गश्त की जा रही है। इसका उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन एवं व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे विद्युत उपकरणों एवं बिजली के भार पर विशेष ध्यान दें, निर्धारित क्षमता से अधिक विद्युत लोड न लें तथा विद्युत कनेक्शन और उपकरणों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों से बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा अग्निशमन वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखने की अपील की है। विभाग का कहना है कि जनसहयोग, सतर्कता और समय रहते बरती गई सावधानी से आगजनी की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। दीपावली के दौरान जनपद में सुरक्षित एवं निर्बाध अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगी।

Post navigation

भूमि संबंधी मामलों में एसडीएम  को कार्रवाई के निर्देश
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

November 9, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां

November 4, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

भूमि संबंधी मामलों में एसडीएम  को कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

November 9, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां

November 4, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जल संस्थान और अग्निशमन विभाग के बीच बेहतर समन्वय से आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

November 3, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

भूमि संबंधी मामलों में एसडीएम  को कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home