देहरादून: 02 अक्टूबर 2026 : रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्मारक देहरादून में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
पिछली 15 जून 2026 से अपनी नियुक्तियों की मांग को लेकर शहीद स्मारक देहरादून में आंदोलन कर रहे राज्य आंदोलनकारीयों को आज आंदोलन के 110 दिन पूर्ण हो गये।
रामपुर तिराहा गोलीकांड की 33 वीं बरसी पर सीएम धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात 110 दिन से आंदोलनरत आंदोलनकारियों से धरना स्थल पहुंच कर वार्ता करी, जहां मंच संयोजक अम्बुज शर्मा ने उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपाते हुए कहा कि अब गेंद आपके पाले में है, पूर्व में हुई भेंट वार्ता का संज्ञान दिलाते हुए बताया कि आपके निर्देश के बाद मुख्य सचिव व गृह सचिव से भी मुलाकात करते हुऐ सारे मामले को समझाया जा चुका है,जिसके बाद उन्होंने हमसे कहा था कि यह मामला आगामी कैबिनेट में रखा जायेगा, मगर 11 सितंबर 2026 को हुई पिछली कैबिनेट में निराशा ही हाथ लगी।
जिसके बाद हम लोगों ने पुनः सचिव कार्मिक बात की तो उन्होंने यह कहते हुए कि कैबिनेट नोट बनाने में कुछ गलती हो गई थी इसलिए यह मामला नहीं रखा जा सका। उसके बाद उन्होंने पूर्ण विश्वास दिलाते हुऐ कहा कि अगली बार हमारी तरफ़ से कोई त्रुटि नहीं रहेगी बाक़ी अंतिम फैसला मुख्यमंत्री महोदय का ही रहता है। इसी बात का स्मरण करने के लिए ही वह लोग आज यहाँ सुबह 7 बजे से बैठे हैं। अब पुनः आगामी 4 अक्टूबर को बनबसा में कैबिनेट बैठक आहूत की जा रही है, जिस में कैबिनेट उप समिति बनाने को लेकर ही आज ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला है, खटीमा से आई सुनीता ठाकुर ने भी वर्ष 2013 से लम्बित नियुक्तियों संबंध में सीएम को उनका वादा याद दिलाया और कहा कि 2024 में कानून बन जाने के बावजूद भी कई आंदोलनकारी/आश्रित वर्ष 2013 से चयनित होकर अपनी नियुक्ति की बाट जोह रहे हैं। ऋषिकेश से आए शैलेश सेमवाल व डाकपत्थर से आए राम किशन ने भी सीएम साहब से अगली कैबिनेट में इस मामले का निस्तारण करने को आग्रह किया।
आज सुबह हल्द्वानी से पहुंचे साथियों नवीन नैथानी, मोहन चंद्र शर्मा और पंकज सिंह रावत ने भी 110 दिन से चल रहे इस आंदोलन को अब शीघ्र निस्तारण करवाने को लेकर सीएम साहब को आग्रह किया। इसके बाद शहीद स्मारक पहुँचे कैबिनेट मंत्री खजान दास को भी 4 अक्टूबर की कैबिनेट कमेटी में इस मामले का निस्तारण करवाने को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
आज सुबह से भारी संख्या में आंदोलनकारीयो का शहीद स्मारक पहुंचना शुरू हो गया था सभी ने आंदोलनकारी शहीदों को नमन करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन करते हुए उनके योगदान पर चर्चा करी।आज धरना स्थल में पहुँचने वालो में प्रमुख रूप से राम किशन, शैलेश सेमवाल,प्रशांत तड़ियाल, मनोरथ ध्यानी, चमन सिंह, शकुंतला रावत, नवीन नैथानी मोहन चंद्र शर्मा , पंकज सिंह रावत,विकास रावत,सुरेश कुमार, बालेश बवानिया, शोभा पंवार आदि उपस्थित रहे।
