देहरादून, 4 जुलाई:उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वावधान चलाये जा रहे क्रमिक अनशन व धरना 20वें दिन भी जारी रहा । आज क्रमिक अनशन में बैठने वालों में ऋषिकेश के शैलेश सेमवाल और विकासनगर के राम किशन बैठे।
मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा ने बताया कि तक इस मामले का सरकार द्वारा कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि नौकरशाही की वजह से अनावश्यक रूप से उलझे हुए इस मामले का शीघ्र अतिशीघ्र समाधान करें।
आज समर्थन देने वालों में पण्डित विपुल नौटियाल ,अनुराग भट्ट, दुर्गा ध्यानी, अनुराधा मेंदोला, पुष्पलता सिलमाणा,सावित्री पवार,मनोरथ प्रसाद ध्यानी, प्रभात डंडरियाल, प्रियंका राणा, पवित्रा राणा, सुरेश कुमार,गीता नेगी,आदि मौजूद रहे।
