Skip to content
  • Sat. Jun 13th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पेपरलीक मामले में कांग्रेसियों ने किया सीएम आवास का घेराव

ByJan Samvad Desk

Oct 3, 2025 #प्रसंग में

देहरादून 3 अक्टूबर, पेपर लीक के मुद्दे पर आज कांग्रेस नेता सीएम आवास का घेराव करने के लिए राजधानी की सड़कों पर उतरे। पेपर चोर गद्दी छोड़ के नारा लिखी तख्तियां हाथों में लेकर जब हाथी बड़कला पुलिस स्टेशन पहुंचे तो यहां पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। जहां सड़क पर बैठकर इन नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं की मांग है कि सरकार पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के दायरे को बढाए तथा जांच को सिर्फ वर्तमान में हुए पेपर लीक तक सीमित न रखा जाए। यूकेएसएसएससी के माध्यम से शिक्षा और सहकारिता विभाग में पूर्व समय में हुई भर्तियों की भी जांच सीबीआई से कराई जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि यह जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में किराए कराई जाए। तथा वर्तमान परीक्षा को रद्द किया जाए और नए सिरे से फिर परीक्षा कराई जाए। कांग्रेस नेताओं ने आयोग के अध्यक्ष को भी पद से हटाने की मांग की है।
21 सितंबर को हुई यूकेएसएसएससी कि इस परीक्षा का पर्चा लीक होने के कारण युवा बेरोजगार छात्रों ने राज्यव्यापी आंदोलन चलाया था लेकिन कांग्रेस के नेताओं द्वारा छात्रों के धरने प्रदर्शन से दूरी बनाकर ही रखी गई। छात्रों के आंदोलन को लेकर वह अपना अलग ही रवैया अपनाये रहे। अब 15 दिन बाद उन्हें इस मुद्दे पर आंदोलन की याद आई है और वह सीएम आवास घेराव करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराती दिख रहे हैं और बता रहे हैं कि वह छात्रों के साथ खड़े हैं।
कांग्रेस के इस आंदोलन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेस नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है। पहले कांग्रेस नेता यह बताएं कि वह सीबीआई जांच से खुश है या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा है कि छात्रों के हित में हमें क्या करना है वह हम कर लेंगे। कांग्रेस नेताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उधर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सीबीआई जांच की बात कर छात्रों को धोखा दे रही है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सीएम हरीश रावत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह तथा गणेश गोदयाल, सूर्यकांत धस्माना, रणजीत सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, वीरेंद्र सिंह रावत, राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Post navigation

एनीमिया मुक्त कार्यक्रम, 06 अक्टूबर से विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को खिलाई जाएगी टेबलेट
सरकारी नौकरी: एक सुरक्षित भ्रम और कड़वी हकीकत

By Jan Samvad Desk

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home