Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर करन माहरा ने प्रदेश सरकार को घेरा

Byjansamvad bureau

Aug 24, 2025 #कानून व्यवस्था

जितेंद्र आत्महत्या केस में पुलिस व सरकार की भूमिका को बताया चिंतनीय

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर धामी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र आत्महत्या केस में पुलिस और सरकार की भूमिका चिंतनीय है। उन्होंने आरोप लगा है कि जितेंद्र आत्महत्या मामले में वीडियो के आधार पर उनके पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया, लेकिन 3 घंटे बाद सोची समझी रणनीति के तहत पुलिस आरोपी भाजपा नेता को बचाने के लिए दूसरा मामला दर्ज कर देती है। जिसमें अवैध असलाह और जंगली सूअर के शिकार किए जाने का जिक्र किया गया है। उन्होंने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है। कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जब किसी मामले में एक एफआईआर दर्ज हो जाती है तो फिर दूसरी एफआईआर नहीं होती। हालांकि तहकीकात के बाद कुछ चीजें ऐड जरूर की जाती है। लेकिन जितेंद्र आत्महत्या केस में कुछ उल्टा ही देखने को मिल रहा है।
उन्होंने दूसरी एफआईआर जो बाद में लिखाई गई है उसको रद्द किए जाने की मांग की है। करन माहरा ने कहा जिस तरह अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी को बचाने का काम किया गया। इसी तरह इस मामले में भी पुलिस दूसरी तहरीर लिखकर आरोपी को बचाने में जुट गई है, जो भाजपा का खास आदमी है।
उन्होंने आगे कहा कि आरोपी के संबंध और पहुंच राज्य के शीर्ष भाजपा नेताओं और राष्ट्रीय नेताओं तक से रहे हैं। उन्होंने इस मामले की पूरी जांच किए जाने और पूरे थाने को सस्पेंड किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार न्याय की बात कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ 3 घंटे बाद पुलिस ने दूसरा मामला दर्ज कर दिया। कहा कि अंकिता भंडारी मामले में भी सरकार ने न्याय की बात की थी, लेकिन आज तक तथाकथित वीआईपी का पता नहीं चल पाया।
जिस विधायक ने रिजॉर्ट मे बुलडोजर चलाकर साक्ष्य नष्ट किए, उस विधायक से आज तक पूछताछ नहीं की गई है। ऐसे में न्याय की बात करने वाली भाजपा सरकार अंकिता भंडारी को भी न्याय नहीं दिला सकी है। उन्होंने पंचायत चुनाव में नैनीताल द्वाराहाट मे हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि हरिद्वार में किसान स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे थे, लेकिन कभी किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है तो कभी उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।

Post navigation

आपदाग्रस्त थराली क्षेत्र का सीएम ने किया हवाई दौरा
उत्तराखंड में सिर्फ 17 दिनों में बंटे 150 से अधिक स्टोन क्रेशर और स्क्रीनिंग प्लांट्स

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home