Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
खेलकूद

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने की अपने चुनावों की घोषणा

Byjansamvad bureau

Aug 17, 2025 #क्रिकेट

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने अपने आगामी चुनावों की तिथियों की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 29 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 6 सितंबर 2025 को परिणाम घोषणा के साथ संपन्न होगी। सीएयू ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को साधारण सदस्यों और जिला सदस्यों की नामावली जारी कर दी गई थी। इसके बाद अब नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 और 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। नामांकन दाखिल करने वालों की सूची 30 अगस्त को शाम 7 बजे जारी की जाएगी।नामांकन पत्रों की जांच 31 अगस्त को की जाएगी और वैध उम्मीदवारों की सूची उसी दिन शाम 5 बजे घोषित कर दी जाएगी। वैध उम्मीदवारों के खिलाफ आपत्तियां 31 अगस्त से 2 सितंबर तक दर्ज की जा सकेंगी, जिन पर निर्णय 3 सितंबर को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं उम्मीदवारी वापसी की अंतिम तिथि 1 से 3 सितंबर तय की गई है।निर्वाचन रोल 31 अगस्त को प्रारंभिक रूप से जारी होगा, जिस पर आपत्तियां तीन सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम निर्वाचन रोल 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रकाशित होगा।चुनाव के लिए अंतिम उम्मीदवारों की सूची 3 सितंबर की शाम 7 बजे जारी की जाएगी। मतदान 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 3 बजे कर दी जाएगी।

Post navigation

आइस स्केटिंग: पदक विजेताओं को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

By jansamvad bureau

Related Post

खेलकूद

आइस स्केटिंग: पदक विजेताओं को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Jul 9, 2025 jansamvad bureau
खेलकूद

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दिया आदेश क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अलग रह रही पत्नी और बेटी को देने होंगे 4 लाख रुपये हर महीने

Jul 4, 2025 jansamvad bureau
खेलकूद

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले सेंट लूसिया में भारी बारिश

Jun 24, 2024 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home