Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने, प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

Byjansamvad bureau

Aug 11, 2025 #प्रसंग में

देहरादून 11 अगस्त, जिले में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रातःकाल में ही शहर भ्रमण कर जलभराव स्थिति का जायजा लिया और क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीमों) को अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के उपरांत जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम पहुंच कर कमान संभाली। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। लगातार स्थिति पर नजर रखें और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने क्यूआरटी टीमों को जलभराव क्षेत्रों पर गश्त लगाते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में पटवारी और कानूनगो क्षेत्र से अतिवृष्टि की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी कंट्रोल रूम से मूसलाधार बारिश से उपजे हालातो की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे है। इस दौरान डीएम ने जनपद में सड़क, विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नदी किनारे बसे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की भी है।

रिस्पना क्षेत्र में आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी ने होटल शिवालिक द्रोणपुरी धर्मपुर देहरादून को राहत शिविर के रूप में अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए है। राहत शिविर में ठहरने वाले प्रभावितों को भोजन, पेयजल एवं कक्ष की व्यवस्था की गई है।

बारिश के कारण ब्रहमपुरी रोहिया नगर में 02 मकान और लक्ष्मण चौक नियर गोविन्द गढ़ पुल के समीप भी 01 मकान गिरने की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना किया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है। पुरकुल राजपुर रोड़, ईश्वर विहार, केनाल रोड़, मलिक चौक, ब्रहमवाला, धोरण में पेड़ गिरने पर उनको हटाया जा रहा है। वहीं गुनियाला गांव के पास भूस्खलन की जानकारी मिलने पर लोनिवि, वन एवं विद्युत विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

तहसील सदर के अंतर्गत आईटी पार्क और ईश्वर विहार रायपुर में जलभराव से कुछ लोगों के फंसने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर सभी को सकुशल निकाला गया। मूसलाधार बारिश के कारण गणेश एन्क्लेव नेहरू ग्राम वार्ड-64, किशनपुर कैनाल रोड, नत्थनपुर, गुच्चुपानी, माजरा, विधानसभा क्षेत्र, विदांल झुग्गी, पथरिया पीर विजयपुर कॉलोनी, पटेल नगर, कालिदास रोड आदि 91 स्थानों पर जलभराव की सूचना मिलने पर क्यूआरटी द्वारा जलभराव क्षेत्रों से डी-वाटरिंग हेतु कार्रवाई की गई। जनपद में 12 राष्ट्रीय राजमार्ग और 19 राज्य मार्ग सुचारू है। जबकि जनपद के 346 ग्रामीण मार्गाे में से 14 मार्ग बारिश के कारण अवरुद्ध हुए है। जिन्हें खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

Post navigation

त्तराखंड STF ने दून इंटरनेशनल स्कूल की वेबसाइट हैक करने वाले 3 साइबर अपराधी बरेली से किए गिरफ्तार
बड़ा हादसा टला, भूस्खलन जोन में बस फिसली, दहशत में आए यात्री

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home