Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

भटवाडी के पास औंगी में बंद सड़क खुली

Byjansamvad bureau

Aug 9, 2025 #आपदा

उत्तरकाशी। भारी बारिश में भटवाडी के पास औंगी में स्लाइड आने से सडक बंद हो गयी थी। जिसको जेसीबी व पोकलैंड के माध्यम से पुनः खुलवा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रात की भारी बारिश में भटवाडी के पास औंगी में स्लाइड आने से सड़क बंद हो गई थी। पीडब्ल्यूडी की जेसीबी और पोकलैंड के माध्यम से उक्त सड़क आज पुनः खुलवा दी गई है जिससे लिमचीगाड में बन रहे वैली ब्रिज तक दोबारा वाहनों का आवागमन सुचारू हो गया है।
लिमचीगाड में वैली ब्रिज का कार्य प्रगतिशील है जिसके देर रात तक बन जाने की उम्मीद है। इससे आगे की सड़क खुलवाने हेतु भटवाड़ी में पीडब्ल्यूडी के मशीन और गेबियन स्ट्रक्चर तैयारी हालत में है। जिन्हें सोन गाड में ढाई सौ मीटर और 300 मीटर के दो वाशआउट हुए एरिया को दोबारा वाहनों के आवागमन हेतु बनाने के कार्य में लगाया जाएगा। हर्षिल एयरटेल कंपनी की एक टीम भी आज हेलीकॉप्टर से भेज दी गई है एवं उन्हें हर्षिल में 100 लीटर ईंधन उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे आज एयरटेल के दो टावर ऑपरेशनल हो जाएंगे। इससे हरसिल और धराली क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी में गुणात्मक सुधार हो
प्रभावित क्षेत्र में विघुत व्यवस्था पूरी तरह सुचारू करने हेतु यूपीसीएल की टीम के साथ हैवी वायर प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा दिए गए हैं जिससे सामान्य विघुत व्यवस्था जल्दी ही स्थापित होने की उम्मीद है। वैली ब्रिज निर्माण की साइट पर एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीम रात दिन तैनात है जिससे कार्य सुचारू बना रहे एवं किसी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। इसी प्रकार सभी लैंडस्लाइड जोन में पुलिस बल तैनात किया गया है। मातली एवं चिनियालीसौड़ हेलीपैड पर पुलिस की ओर से निर्माण एजेंसियों एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंट की सामग्री भिजवाने हेतु प्राथमिकता पर सहयोग किया जा रहा है।

Post navigation

हरिद्वार में हाईवे के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे, फ्लाईओवर किया गया बंद
त्तराखंड STF ने दून इंटरनेशनल स्कूल की वेबसाइट हैक करने वाले 3 साइबर अपराधी बरेली से किए गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home