देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। अन्य विभागीय मुद्दों पर भी कैबिनेट की। बैठक में चर्चा हुई. जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी है, वो इस प्रकार हैं।
अर्धकुंभ मेला 2027 के लिए नियुक्तियां: हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ मेले की तैयारियों के लिए मंत्रिमंडल ने 82 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इनमें 9 स्थायी, 44 अस्थायी और 29 आउटसोर्स पद शामिल हैं। सरकार अभी से ही मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गई है, ताकि यह भव्य, दिव्य और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो सके। यह अर्धकुंभ मेला ‘कुंभ’ के नाम से आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य की नियमावली में संशोधन: मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य की नियमावली में भी संशोधन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के 7 मार्च 2025 के विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती के आदेश के बाद, शासन ने 20 मार्च 2025 को 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पद सृजित किए थे। इस भर्ती प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 में संशोधन किया गया है, जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
ई-स्टैंप व्यवस्था में परिवर्तन: स्टाम्प शुल्क के भुगतान में तकनीकी नवाचार और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-स्टैंप व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत, बैंकों में स्टाम्प खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 की अनुसूची 1-ख में वर्णित गैर-पंजीकरण योग्य अनुच्छेद 26 कस्टम बांड को भी इस नियमावली में शामिल किया गया है। इससे सीमा शुल्क के लिए स्टाम्प शुल्क का इलेक्ट्रॉनिक भुगतान संभव हो सकेगा, जिससे करदाताओं को सुविधा मिलेगी और म्व्क्ठ प्रणाली को भी बढ़ावा मिलेगा।
इनके अतिरिक्त, बैठक में कार्मिकों के स्थानांतरण और अन्य विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
