Skip to content
  • Fri. Oct 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

दूरसंचार सलाहकार समिति की राज्यसभा सांसद ने ली बैठक।

Byjansamvad bureau

July 11, 2025 #दूरसंचार

देहरादून 11 जुलाई, 2025 (सू.वि.) राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटेल नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) की बैठक हुई। जिसमें दूरसंचार से संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।  

सांसद डॉ नरेश बंसल ने निर्देश दिए कि हर तीन माह में टीएसी की बैठक रखी जाए। देहरादून, उत्तरकाशी एवं टिहरी जनपद के जन प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल किया जाए। जन प्रतिनिधियों से फीडबैक और शिकायतें लेकर बैठक से 15 दिन पूर्व ही बैठक का एजेंडा तैयार किया जाए। ताकि इस पर प्रभावी ढंग से चर्चा करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।  

सांसद ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिए किए जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने जयतनवाला एवं नारायण वाला क्षेत्र मे बीएसएनएल का टावर लगाने के भी निर्देश दिए। आउटसोर्सिंग माध्यम से कार्यरत कार्मिकों का लंबे समय से भुगतान न किए जाने की शिकायत पर सांसद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आउटसोर्स माध्यम से कार्यरत कार्मिकों का वेतन, पीएफ भुगतान, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा आदि का शीघ्र सत्यापन और भुगतान करने के निर्देश दिए।

सांसद ने बीएसएनएल नेटवर्क की स्पीड ड्रॉप होने पर भी सवाल करें। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दूर संचार व्यवस्था में सुधार लाने के लिए विभिन्न इंडस्ट्रीज से समन्वय बनाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए और देहरादून महानगर एवं आसपास क्षेत्रों नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार लाए। इस दौरान उन्होंने बीएसएनएल के 5जी नेटवर्क की प्रगति के बारे में जानकारी ली और शीघ्र 5जी नेटवर्क सेवा से जनता को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में दूरसंचार समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखें। जिस पर सांसद ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।  

बैठक में टीएसी के सदस्य निश्चित जोशी, कुमार अतुल, सचिन गुप्ता, विनोद गोयल, शिवदत्त, देवेन्द्र कंडारी, पवन शर्मा व मुख्य महाप्रबंधक बीएसएनएल, महाप्रबंधक बीएसएनएल आदि मौजूद थे।

Post navigation

उत्तराखंड : जहां हरेला पर्व से होती है सावन की शुरुआत
डीएम की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय,

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

 सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल

October 22, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home